रिश्तों का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, नहर में फेंका शव

खबर शेयर करें -

 

kashipur

काशीपुर में “पति, पत्नी और वो” के त्रिकोण ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। यहां एक तरफ घरवाला था तो दूसरी तरफ बाहर वाला, और इसी बीच शुरू हुआ मोहब्बत का वो खूनी खेल जिसमें पति की बलि चढ़ा दी गई।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर का है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को ही मौत की नींद सुला दिया। मामले की तहरीर मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी जब उनका बेटा पांच दिनों तक घर नहीं लौटा। मृतक कुलवंत सिंह के परिजनों ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बरेली के 02 तस्करों को स्विफ्ट डिजायर में 992 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए खन्स्यू से किया गिरफ्तार

1 मई को परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

परिजनों ने 1 मई को गुमशुदगी दर्ज कर बताया कि उनका बेटा 25 अप्रैल से लापता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि जिस दिन कुलवंत लापता हुआ था उसी दिन उसकी पत्नी से उसका विवाद भी हुआ था। पुलिस ने पत्नी गुड्डी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

यह भी पढ़ें -  ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर, अपने अंदाज से बांधा समा

पति को जहरीली शराब पिलाने के बाद नहर में फेंका शव

आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्या के साथ मिलकर पति कुलवंत सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दी और फिर मौत की नींद सुलाकर दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने उसे कार में रख तुमड़िया डैम की नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें -  मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोपवे का संचालन बंद, ये है वजह

शव की तलाश जारी

पुलिस और SDRF की टीमें फिलहाल नहर में शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन कत्ल की यह दास्तां पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक प्रेमी के चक्कर में एक पत्नी ने अपनी ही मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल की गई अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999