नैनीताल :(बड़ी खबर) CDO अरविंद कुमार पाण्डे ने लिया चार्ज

खबर शेयर करें -



भीमताल: नैनीताल जिले के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

कार्यवाहक ग्रहण के उपरांत उन्होंने विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया। इससे पूर्व जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण पर विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी द्वारा उन्हें ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999