पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ न्यूज़- जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोयल गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर व ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हादसा गंगोलीहाट तहसील अंतर्गत न्याय पंचायत पोखरी भेंरग के ग्राम बोयल में हुआ। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार संख्या UK-05 TA-5117 घर से करीब चार किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह स्थान गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल की सबसे हॉट सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, निर्दलीय छवि कांडपाल बोरा की धमाकेदार जीत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में बोयल गांव निवासी भूपाल सिंह (36) पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवनाथ (65) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

गंभीर रूप से घायल शिवनाथ को पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। गंगोलीहाट के कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले शिवनाथ पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं और गंगोलीहाट से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि भूपाल सिंह वाहन चला रहे थे। इस हादसे के बाद बोयल गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और वाहन के बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999