नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने किये 35 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पंजीकरण न कराने पर 35 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल (NDAL) पर सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद संबंधित लाइसेंस धारकों ने न तो UIN जनरेट कराया और न ही अपने लाइसेंस का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण न कराने वाले लाइसेंस धारकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सांसद भट्ट ने ऊठाई हल्द्वानी या रुद्रपुर में एक अस्पताल में प्रधानमंत्री राहत कोष की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999