नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार

खबर शेयर करें -

आमजन की समस्याओं के समाधान और सुगम प्रशासन पर दिया जोर

नैनीताल। जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें -  महिला का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका मिला,बेटियों ने कही ये बात

डीएम रयाल ने कहा कि पर्यटन व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और लोगों के कार्यों को सरलता से निपटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें।

यह भी पढ़ें -  Air india crash report : हादसे से पहले पायलट और को-पायलट के बीच हुई थी ये बातचीत, Co-pilot को कहा क्या तुमने…

नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999