नैनीताल के DM की ईंधन बचाने की पहल, अपने आवास से पैदल ही गए कार्यालय, अधिकारियों से भी की अपील

खबर शेयर करें -
नैनीताल के DM की ईंधन बचाने की पहल, अपने आवास से पैदल ही गए कार्यालय, अधिकारियों से भी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन बचाने की अपील की थी। पीएम मोदी के आह्वान के बाद नैनीताल के जिलाधिकरी ललित मोहन रयाल अपने आवास से पैदल ही कार्यालय पहुंचे।

अपने आवास से पैदल ही गए कार्यालय पहुंचे नैनीताल DM

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी ईंधन बचाने की पहल की है। अपने आवास से निकलकर डीएम पैदल कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी ने बाकी अधिकारियों से भी पेट्रोल बचाने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी कम से कम अपने वाहन का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें -  महिला का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका मिला,बेटियों ने कही ये बात

पीएम मोदी ने की थी अपील

पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसको लेकर ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल बचाएं और बेहद जरूरी न होने पर इस्तेमाल से बचे। पीएम ने कहा कि हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बना ली थीं और अब समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999