नैनीताल : सरकार ने दिया धनतेरस पर गिफ्ट, कर्मचारियों को अवकाश का तोहफा

खबर शेयर करें -

नैनीताल न्यूज़ :- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून के आदेश के अनुपालन में आगामी 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को धनतेरस पर्व के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, कोषागारों तथा उप कोषागारों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा पूर्व में 01 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती के स्थान पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, परंतु अब संशोधित आदेश के अनुसार 18 अक्टूबर 2025 (धनतेरस) को स्थानीय अवकाश रहेगा।धनतेरस पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने से जिलेभर के सरकारी कार्यालय, कोषागार और संस्थान बंद रहेंगे तथा कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ त्योहार मना सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित किया सुरक्षित जगह शिफ्ट
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999