नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन स्माईल के दौरान 110 गुमशुदाओं को परिजनों से मिलाया, DGP ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश में गुमशुदाओं की तलाश एवम् पुनर्वास हेतु माह सितंबर 2023 से 02 माह हेतु ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया गया। अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशन को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके पर्यवेक्षण में 04 तलाश टीमें गठित की गई। नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माईल द्वारा जनपद से गुमशुदाओं का डाटा तैयार कराकर गठित टीमों को सर्किलवार टास्क आवंटित किए गए। टीमों द्वारा गुमशुदाओं की संभावित स्थलों में खोजबीन की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर गुमशुदाओ की लोकेशन ज्ञात करके राज्य व बाहरी राज्यों के अलग अलग स्थानों से कुल 110 गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नैनीताल पुलिस के सार्थक प्रयासों से अनेकों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी ने की स्वास्थ विभाग सहित संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड महोदय द्वारा ऑपरेशन स्माईल अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने पर नैनीताल पुलिस ऑपरेशन स्माइल टीम को सम्मानित किया गया।

बरामद गुमशुदाओं का विवरण…
▪️पुरुष–52
▪️महिला–55
▪️बालक–01
▪️बालिका–02

सर्च टीम

➡️ टीम 1

▪️A.H.T.U. टीम प्रभारी SI दीपा जोशी।
▪️कानि0 मोहन किरोला।
▪️कानि० महेन्द्र सिंह भोज।
▪️म०कानि0 दीपा सामन्त।
▪️म०कानि0 ना०पु० लक्ष्मी वर्मा।
▪️म०कानि0 दीपा सिंह।

यह भी पढ़ें -  एसटीएफ के शिकंजे में फंसे शातिर साइबर ठग, कई पासपोर्ट समेत लाखों की नगदी बरामद

➡️ टीम 2
▪️उप निरीक्षक जोगा सिंह।
▪️कानि० संजय दोसाद।
▪️कानि० मेघा चंद्र।
▪️म०कानि० उमा मौर्य।
▪️कानि० अतीक अहमद।
▪️कानि० राजकुमार।

➡️ टीम 3
▪️उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा।
▪️कानि० संजय नेगी।
▪️कानि० पंकज पांडे।
▪️कानि० हीरा राणा।
▪️कानि० धीरेन्द्र सिंह।

➡️ टीम 4
▪️ उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद।
▪️हेड०कानि० अमीर चंद।
▪️हेड०कानि० कमल पांडे।
▪️कानि० लक्ष्मण राम।
▪️म०कानि० मुन्नी लोहनी।

यह भी पढ़ें -  खनन संघर्ष समिति की धरने के 63 वे दिन हल्द्वानी ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रुकमणी नेगी ने अपना समर्थन दिया

टेक्निकल टीम
▪️कानि० दीपक भारद्वाज।
▪️कानि० विनोद पार्की।
▪️कानि० किशन सिंह।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999