शिक्षा विभाग में खुला भर्तियों का रास्ता

खबर शेयर करें -

आप नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है। शिक्षा विभाग ने सीआरसी और बीआरसी के लिए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों पर आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को तैनाती दी जाएगी। भर्ती के माध्यम से सैकड़ों युवा रोजगार हासिल कर सकेंगे, अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।

सीआरसी और बीआरसी के लिए होने वाली नियुक्तियां न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर होनी हैं। इसके लिए भारत सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। बता दें कि पहले शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ही इन पदों पर तैनात किया गया था, लेकिन इससे काम में बेहतरी नहीं आ पाई।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत के खर्ककार्की में आई बारात हुआ बवाल

दूसरी जिम्मेदारियों के चलते शिक्षकों पर न सिर्फ काम का बोझ बढ़ा, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी। इसको लेकर मैनेजमेंट में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

कामकाज प्रभावित होने लगा तो करीब 1 साल पहले शिक्षकों से ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई। अब इन पदों को आउटसोर्स के आधार पर भरने की तैयारी है। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा के ग्राम प्रतापपुर, नौसर व बण्डियां का पैदल चलकर व टैªक्टर से स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा

प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सीआरसी और बीआरसी के तहत युवाओं की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। शिक्षा विभाग के इस कदम से जहां शिक्षकों का भार कम होगा, वहीं सैकड़ों युवा रोजगार हासिल कर स्वावलंबी बन सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999