गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी वन प्रभाग के ये अधिकारी देहरादून में किये जायेंगे सम्मानित

खबर शेयर करें -

26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी के वनक्षेत्राधिकारी, वन क्षेत्र, नंधौर के श्री सुनील शर्मा वन मुख्यालय, 85 राजपुर रोड़, देहरादून में किये जायेंगे सम्मानित।
कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखंड, देहरादून से जारी पत्र में वन विभाग में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिको/ व्यक्ति विशेष के नाम के प्रस्ताव वन विभाग के समस्त कार्यालयों से मांगे गए थे। जिसके सापेक्ष वन विभाग के विभिन्न प्रभागों/ कार्यालयों से कुल 145 अधिकारियों/ कर्मचारियों/ कार्मिको/ अन्य के नामों के 23 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिनका दिनाँक 19.01.2023 को प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखंड द्वारा अनुमोदित चयन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा उक्तानुसार प्राप्त प्रस्तावों में से कुल 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों/ वन पंचायत सरपंचों/ सदस्यों/ महिला मंगल दल एवं अन्य को 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया, जिसमें श्री सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर द्वारा श्री बाबू लाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी एवं श्रीमती ममता चंद्र, उप- प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा- निर्देशों के क्रम में हरेला पर्व के अवसर पर स्थानीय जनमानस एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जन सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण हेतु “तुमर पौध तुमर घर” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत चोरगलिया तथा आस-पास के गांवों में घर- घर जाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया तथा आम जनमानस को पौधों के विभिन्न गुणों के संबंध में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान श्री सुनील शर्मा द्वारा विभिन्न विभागों जैसे- शिक्षा, पुलिस, सी0आर0पी0एफ0 तथा वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न कराया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री को बनाया अपनी हवस का शिकार