नैनीताल : मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ पंचायत सदस्य; अपहरण या पॉलिटिक्स प्लान ?देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

नैनीताल। विगत दिनों नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए नाटकीय पंचायत घटनाक्रम में जहां पांच जिला पंचायत सदस्य का अपहरण का वीडियो सामने आया और 2 दिन बाद पंचायत सदस्यों का एक वीडियो संदेश प्रसारित होता है कहीं न कहीं लोगों के मन मे बड़े राजनीतिक गेम प्लान की ओर इशारा करता है।

जहां अब जिला पंचायत सदस्यों का स्वेच्छा से घूमने जाने को वीडियो प्रसारित हो रहा है उससे कहीं-कहीं लोगों की मन में आशंकाए पैदा हो रही हैं कि कहीं राजनीतिक सौदेबाजी तो फिक्स हो गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण, उत्तराखण्ड का भ्रमण संशोधित कार्यक्रम ।

Video link- https://youtu.be/kxdZf0lDlDk?si=Bf_8DunimLfByFnJ

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को मचे सियासी घमासान और जिला पंचायत के पांच सदस्यों के कथित अपहरण के आरोप अब नाटकीय मोड़ ले चुके हैं।

शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते ही पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल गई। वायरल वीडियो में पांचों लापता सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं, हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ, हम तो खुद घूमने आए हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

सदस्यों ने आगे दावा किया कि वे सरकार के साथ खड़े हैं और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वीडियो सामने आने के बाद जहां सत्तापक्ष इसे अपने निर्दोष होने का सबूत बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इस बयान को डर के साये में दिया गया करार दिया है।

विपक्ष का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते सदस्य खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह वायरल वीडियो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सियासी बिसात में किसके पाले में चाल पलटता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999