नैनीताल- यहां स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

राज्य में शायद कोई ऐसा दिन होगा जब सड़क दुर्घटना के समय सामने ना आए सड़क दुर्घटना को लेकर खबरें सामने आती रहती है और एक ऐसी खबर रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है बता दें चिलकिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ग्राम चिलकिया निवासी सचिन मनराल उम्र 28 साल बताया जाता है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने स्कूटी पर सवार देर रात शुक्रवार को रामनगर की ओर जा रहा था।


इसी दौरान चिलकिया के समीप ही अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली से कुमाऊं आने वाली है ट्रेन हुई कैंसिल, पड़े खबर

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम चिलकिया निवासी सचिन मनराल का मोबाइल उसके किसी परिचित के पास रह गया था। उसको लेने के लिए वह रामनगर की ओर जा रहा था रास्ते में चिलकिया के समीप ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उप खनिज निकासी गेट पर खनन कार्य कर रहे मजदूर की मलवे में दबने से मौत



उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही हैं।परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक ने कुछ समय पहले देहरादून से बीटेक किया था। वह तीन भाईयो में सबसे छोटा था। सचिन की मौत की खबर जबसे परिजनों ने सुनी तब से वह बेसुध हो रखे हैं साथ ही उसके दोनों भाई भी सदमे में है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999