केंद्र से राज्य को और मिल सकते हैं पद, जानिए किन का नाम लिस्ट में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा की ओर से अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होने पर उत्तराखंड को और मंत्रालय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है बता दे इसके लिए चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम भी शामिल हैं।यह माना जा रहा है कि अगले साल जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां से भाजपा सांसदों अथवा अन्य नेताओं को केंद्र में मंत्री पद दिए जा सकते हैं। जिससे चुनावों में भी पार्टी को फायदा हो सकेगा। इसलिए उत्तराखंड से भी किसी नेता को मंत्रालय दिया जा सकता है। फिलहाल वक्त में केंद्र में उत्तराखंड से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक शिक्षा मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ,एक की मौत दो गंभीर

पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदल कर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाना और फिर तीरथ सिंह रावत की जगह पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाना। इतनी जल्दी इतने नेतृत्व परिवर्तनों से जनता को गलत संदेश गया है। ऐसे में केंद्र में मंत्री पद देकर सरकार यह मैसेज देना चाहेगी कि उसके लिए उत्तराखंड महत्वपूर्ण है।इन कारणों से गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ मार्च में मुख्यमंत्री पद से रुखसत हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम भी मंत्री पद के दावेदारों में माने जा रहे हैं। इनके अलावा राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट भी मंत्री पद के दावेदार हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड को केंद्र में दो पद मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999