नंदा गौरा योजना का पैसा जारी, 33 हजार बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़

खबर शेयर करें -

 

नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है।

यह भी पढ़ें -  परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी 12 साल की किशोरी, अंजान घर में जाकर…

कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपए तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51 हजार रुपए की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने कई फिल्म स्टार्स से की मुलाकात, अब फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

किस जिले में कितने लाभार्थी

जनपद           जन्म पर लाभार्थी12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी
अल्मोड़ा                               643   2963
बागेश्वर                             240      1167
चमोली           196                         1761
चम्पावत        285                         1410
देहरादून        678                         2637
नैनीताल        1012                        3196
पौड़ी             227                          1990
पिथौरागढ़    243                          1936
रुद्रप्रयाग      172                           1235
टिहरी           485                          2775
ऊधमसिंहनगर  1372                   4772
उत्तरकाशी           360                   1496

किस जिले में कितने लाभार्थी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999