नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर शहर के एक युवक पर पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला से नजदीकियां बढ़ाने और नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया की कुछ दिनों पहले पति से अनबन होने के कारण वह मायके आ गई थी। वो एक बच्चे की मां भी है। मायके आने के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ नजदीकियां बढ़ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया की शनिवार को युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने युवती को नशीला समोसा खिलाया जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल के लिए नहीं मिल पा रहे डॉक्टर


होश में आने के बाद महिला ने जब आपत्ति जताई तो आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक देर शाम तक आरोपी युवक ने पीड़िता को बंधक बना कर रखा। इस दौरान पीड़िता ने जब युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने कि धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें -  मंत्रियों को मिले विभाग, कई मंत्रियों के कद बड़े, यहां पढ़ें


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक एसएचओ विक्रम राठौर ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999