जिला न्यायालय बागेश्वर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

खबर शेयर करें -


मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वाधान में आज दिनाँक 11 दिसम्बर, 2021 को जिला न्यायालय बागेश्वर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
श्री एस0एम0डी0 दानिश, जिला जज बागेश्वर, बेंच संख्या-01 में (एम0ए0सी0टी0 वाद) के कुल 01 वाद का सुलह समझौता हुआ, जिसमे रु0 3,30,000/- का समझौता कराया गया।
श्री रिजवान अंसारी, सिविल जज(जू0डि0),बागेश्वर बैंच संख्या-02 में (138 एन0आई0एक्ट0, वैवाहिक, धन वसूली वाद एवं अन्य केस) के कुल 56 वादों में रु0 1,51,450/- का सुलह समझौता किया गया, इसके अलावा बैंक मामलों के प्री-लिटिगेशन के कुल 13 मामलें में रु0 26,57,000 /- का समझौता कराया गया।
श्री विवेक शर्मा, सिविल जज(जू0डि0),गरुड़ बैंच संख्या 03 में (138 एन0आई0एक्ट0, फौजदारी वाद एवं अन्य सिविल केस) के कुल 04 वादों में रु0 1,70,000/- का सुलह समझौता किया गया।

यह भी पढ़ें -  दो साल की बेटी के साथ महिला गायब, गुमसुदगी दर्ज

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999