एनसीडब्ल्यूडीसी के पदाधिकारियों के द्वारा छोटी मुखानी हल्द्वानी में कंबल वितरण

खबर शेयर करें -


एनसीडब्ल्यूडीसी की राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी और स्टेट चेयरपर्सन भवानी बिष्ट ने अपने पदाधिकारीयो के साथ छोटी मुखानी हल्द्वानी में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए उनकी टीम ने जो बिना कंबल के सड़क में सोए होते हैं और उनके पास ओढ़ने के लिए कुछ नहीं होता उनको कंबल बांटे उनकी टीम के द्वारा काफी टाइम से कंबल बांटने का अभियान चल रहा है।

राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी का कहना है कि जहां पर हम लोग अंदर बिस्तरों में कमरों के अंदर हीटर लगाकर सोए होते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फुटपाथ पर या झोपड़ी में सोए होते हैं उनके पास पर्याप्त मात्रा में ओढ़ने के लिए भी कुछ नहीं होता है ना बच्चों को पहनने के लिए ऊनी कपड़ा होता है हमारी एनसीडब्ल्यूडीसी की टीम जरूरतमंद लोगों को कंबल और ऊनी कपड़े वितरित करती है कंबल बांटने का अभियान भी हमारा बहुत टाइम से चल रहा है हम अभी तक 50 कंबल बांट चुके हैं और कल भी हमने 25 कंबल बांटे हैं जब तक ठंड रहेगी हमारा यह अभियान इसी तरह चलता रहेगा कंबल वितरण कार्य में राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी और स्टेट चेयरपर्सन भवानी बिष्ट के साथ टीम के पदाधिकारी दीप्ति चौपाल चंपा चीलवाल मंजू शाह नलिनी त्रिपाठी सुरेश कपिल जी सोनू दानी शालू वालिया नंदा सिंह नीता आर्या उपस्थित रहे और पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
चंपा त्रिपाठी
राष्ट्रीय सचिव एनसीडब्ल्यूडीसी

Advertisement