नीला ड्रम रिटर्न! पति की हत्या कर फरार हुई 3 बच्चों की मां, लाश गलाने के लिए डाला नमक

खबर शेयर करें -

rajasthan jaipur-blue-drum-murder-case

Rajasthan Blue Drum Murder Case: एक बार फिर नीले ड्रम की वारदात सामने आई है। ये दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से सामने आया है। यहां एक युवक की लाश उसके ही घर की छत पर नीला ड्रम रखा हुआ था।(Blue Drum ) वहीं से ही उसकी लाश मिली। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

नीला ड्रम रिटर्न! पति की हत्या कर फरार हुई 3 बच्चों की मां Rajasthan Blue Drum Murder Case

पुलिस की माने तो रविवार को हंसराम नाम के युवक का शव निले ड्रम से बरामद हुआ था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला हंसराम अपने परिवार के साथ किशनगढ़ बास इलाके में रहता था। उसकी पत्नी सुनीता और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र घटना के बाद से लापता थे।

यह भी पढ़ें -  ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम,चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

राजस्थान का है ये पूरा मामला

जांच में सामने आया कि हंसराम को शराब की लत थी और वो अक्सर मकान मालिक के बेटे जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। इसी दौरान सुनीता और जितेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वारदात वाले दिन हंसराम पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर मदिरा अथवा बीयर के बेचने पर होगी संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई

नीले ड्रम में लाश को गलाने के लिए डाला नमक

हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए नीले रंग के ड्रम में बंद कर दिया गया और उसे गलाने के लिए उस पर नमक डाल दिया गया। कुछ ही समय बाद आसपास के लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई तो पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ड्रम खोलकर देखा तो हंसराम का शव अंदर से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  यहां ट्रेन हुई दुर्घटना का शिकार,पटरी से उतरे 4 डिब्बे, मची अफरा तफरी

फिलहाल पुलिस ने सुनीता और जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया या फिर यह घटना अचानक गुस्से में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999