दूसरे देश में अपनी पॉटी भी नहीं छोड़ते पुतिन!, ‘Poop Suitcase’ रखते है साथ, वजह जान हैरान रह जाएंगे

खबर शेयर करें -

putin-bodyguards-carried-poop-suitcase

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) की अलास्का(Alaska) में मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाए बटौरी। इसी के बीच एक और खबर ने इंटरनेट पर काफी खुर्खियां बटौरी। खबर आई कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने साथ एक खास पूप सूटकेस'(Poop Suitcase) लेकर चलते हैं। मतलब कि वो सूटकेस जिसमें उनका मल यानी की पॉटी इकट्ठा की जाती है।

दूसरे देश में अपनी पॉटी भी नहीं छोड़ते पुतिन Vladimir Putin Poop Suitcase

खबरों की माने तो व्लादिमीर पुतिन कही भी जाते है तो अपनी पूप भी वहां से वापस रशिया लेकर जाते है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि विदेशों में पुतिन की सेहत से जुड़ी जानकारी कोई इकट्ठा ना कर सके। सुरक्षा इंतजाम की वजह से उनका वेस्ट भी वापस लाया जाता है।

यह भी पढ़ें -  कपाट खुलते ही यमुनोत्री धाम में भक्‍तों की भारी भीड़, घोड़े और पालकी वालों को जानकीचट्टी में रोका, हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार

पत्रकार रेगी गेंटे और मिखाइल रुबिन की माने तो रूस के राष्ट्रपति की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस (FPS) के सदस्य पुतिन की पॉटी को एक खास सूटकेस में रखते हैं। इस खास बैग को वापस रूस लेकर जाते हैं।

पूप सूटकेस’ रखते है साथ

TOI की रिपोर्ट (ref.) के अनुसार पुतिन ने अपने वियना दौरे पर भी पोर्टेबल टॉयलेट यूज किया था। ताकी उनकी पॉटी को रूस वापस ले जाया जा सके। बता दें कि ये प्रैक्टिस साल 1999 से जब पुतिन पहली बार राष्टपति बने थे तब से चलती आ रही है। चलिए इसके पीछे की वजह को समझ लेते हैं।

यह भी पढ़ें -  घर बाहर गाली गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक व्यक्ति सहित आधा दर्जन लोगों की जमकर की पिटाई

पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में ना चले पता

किसी भी इंसान की पॉटी के जरिए उसकी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है। पुतिन की पॉटी वापस इसलिए लाई जाती है ताकी उनकी स्वास्थ्य के बारे में दूसरे देश को पता ना लग सके। पॉटी के सैंपल के जरिए उनकी हेल्थ के बारे में पता लग सकता है। यहीं कारण है कि उनके बॉडीगार्ड्स अन्य देश में कोई भी ऐसी चीज नहीं छोड़ते जिससे राष्टपति के जीवन की निजी जानकारी विदेशी ताकत के हाथ लग जाए।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में शर्मनाक घटना : किशोरियों की बंद कमरे में की पिटाई, देखें वीडियो

क्या पुतिन किसी बड़ी बिमारी का हैं शिकार?

दरअसल काफी लंबे समय से पुतिन की सेहत को लेकर अटकलें चल रही है। बीते साल कजाकिस्तान में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के समय पुतिन को पैर हिलाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से ही चर्चाए तेज होने लगी कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पार्किंसन जैसी बीमारी की चर्चा तेज होने लगी।

इसके अलावा साल 2023 में उन्होंने बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको से भी मुलाकात की थी। उस दौरान उनके शरीर में झटके देखे गए थे। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो पुतिन को पहले हार्ट अटैक भी आ चुका है। जिसके चलते उनके आवास में उन्हें इमरजेंसी इलाज करवाना पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999