इंडिया गठबंधन ने किया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, जानें कौन है वो?

खबर शेयर करें -

Vice-President-Election 2025 sudarshan reddy VS CP Radhkrishnan

Vice President Election 2025: हाल ही में BJP ने NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए महाराष्ट के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ट नेता सीपी राधाकृष्णन (CP Radhkrishnan) को नॉमिनेट किया था। ऐसे में आज विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

इंडिया गठबंधन( INDIA Alliance) ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी(Sudarshan reddy) को इस पद के लिए नॉमिनेट किया है। मंगलवार, 19 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाम की घोषणा की। ऐसे में अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से सुदर्शन रेड्डी का मुकबला होगा। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

यह भी पढ़ें -  5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी टीचर सस्पेंड
CP Radhkrishnan

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए sudarshan reddy नॉमिनेट

आज इंडिया गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं। उनका कानूनी करियर लंबा रहा है। वे इस दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लगातार काम किया है।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहां फर्जी पत्रकार के द्वारा ट्यूशन पढ़ने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी कौन हैं?

8 जुलाई साल 1946 में बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ। किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले सुदर्शन रेड्डी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद से की। उसमानिया यूनिवर्सिटी से उन्होंने साल 1971 में लॉ की। जिसके बाद उन्होंने कई अहम पद संभाले। सुदर्शन रेड्डी पूर्व न्यायाधीश थे। साथ ही वो गोवा के पहले लोकायुक्त भी रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पशुओं की तस्करी कर भाग रहे पिकअप ने मुखानी चौराहे में मोटरसाइकिल चालक युवक को मारी टक्कर, बाल बाल बचा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999