बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक की जान, करेंट लगने से मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -

 

electricity-department-negligence-worker-dies-due-to-electric-shock


देहरादून के कांवली गांव इलाके में शुक्रवार हुए एक हादसे में करेंट लगने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है।

बिजली विभाग की लापरवाही, करेंट लगने से मजदूर की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इंदल सादा शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे के आसपास कांवली गांव स्थित कालिंदी एनक्लेव से गुजर रहे थे। इसी दौरान इंदल बिजली के खंभे से पानी में उतरे करेंट की चपेट में आ गए। इंदल को करेंट का झटका इतनी तेजी से लगा कि वो वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन दो जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रात भर वहीं पड़ा रहा शव

रात भर इंदल का शव वहीं पड़ा रहा। सुबह जब उनके साथियों को इसकी खबर लगी तो वो उन्हे उठाने पहुंचे। इस दौरान उन्हे भी करेंट का झटका लगा। किसी तरह इंदल को लोगों ने खंभे से दूर खींचा। इसके बाद उन्हे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, मौसम विभाग ने जारी की है 1 जुलाई तक के लिए चेतावनी

दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे इंदल

इंदल मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले थे और यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। उनके परिवार के लोग बिहार में ही रहते हैं। इंदर यहां कुछ अन्य मजदूरों के साथ रहते थे। इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सनी पाल और कुछ अन्य लोगों ने चंदा एकत्र कर इंदल का अंतिम संस्कार कराया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी

वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही से गहरी नाराजगी है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जिस खंभे से उतरे करेंट की चपेट में आने से इंदल की मौत हुई वहां तारों को दुरुस्त किया गया। लोगों की कहना है कि अगर बिजली विभाग के फील्ड कर्मी सतर्क रहते तो शायद ये घटना न होती और एक व्यक्ति की जान न जाती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999