नेपाल के नए ‘नायक’ बालेन शाह!, सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ Nepal PM Balen Shah

खबर शेयर करें -

 

nepal-youngest-pm-balen-shah-takes-oath

Nepal PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। देश ने बालेन शाह को अपने लीडर के तौर पर चुन लिया है। 35 साल के बालेंद्र शाह उर्फ बालेन नेपाल ने 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने पीएम पद की शपथ ली। संविधान के नियमों के तहत राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेन को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ समारोह हुआ। जहां बालेन के साथ उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली।

नेपाल के नए ‘नायक’ बालेन शाह! Nepal PM Balen Shah Oath Ceremony:

दरअसल नेपाल में पांच मार्च को हुए चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 275 में से 182 सीटें जीती थी। अब फाइलनी उन्होंने पीएम के तौर पर शपथ ले ली है। इस दौरान उन्होंने नेपाली टोपी पहन रखी थी।

यह भी पढ़ें -  IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए रेड अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट
balen shah

सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ

आपको बता दें कि नेपाल में हुए Zen-G आंदोलन में भी बालेन शाह की अहम भूमिका रही। नेपाल का यूथ भी बालेन को ही प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता था। अब उनकी ये मांग पूरी हो गई है। रामनवमी के दिन बालेन की शपथ ग्रहण समारोह से तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर में वो अपनी बेटी के साथ भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी पत्नी और बेटी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन के साथ मंच पर ही मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  रूद्रपुर खेल स्टेडियम का खेल मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

चार बार के पीएम केपी शर्मा ओली को दी मात

आपको बता दें कि बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली उनकी के गढ़ झापा-5 में भारी वोटों से हार दी थी। Zen-G के बीच बालेन की काफी लोकप्रियता हैं। यहीं कारण है कि वो इतने भारी मतों से चुनाव जीतें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999