राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट) में निशा ने देशभर में पाया प्रथम स्थान, जानें

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ की निशा खड़का ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है । उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है ।

एमएससी वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं निशा

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में ग्राम बड़खालेख निवासी निशा खड़का ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। फरवरी में हुई इस परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित किया गया । बता दें कि निशा ने एमएससी वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -यहां से किशोरी दो सगे भाइयों के साथ 60 हज़ार लेकर फरार

इस सफालता का श्रेय अपने दादाजी माता- पिता और गुरुजनों को दिया है

निशा ने बड़खालेख पिथौरागढ़ से पांचवी की परीक्षा पास की । आठवीं की पढ़ाई विवेकानंद बड़खालेख और शैलकुमारी से नवीं की पढ़ाई की। इसके बाद जीजीआईसी पिथौरागढ़ से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है । बता दें कि निशा ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है । उन्होंने अपनी इस सफालता का श्रेय अपने दादाजी माता- पिता और गुरुजनों को दिया है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ससुराल में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला,बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999