गुलदार से चार साल के मासूम को बनाया निवाला,लोगो में दहशत

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में श्रीनगर में गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दे की श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी चार साल कल रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। बच्चे के परिजन भी वहां मौजूद थे। वही अचानक गुलदार अयान पर झपट पड़ा। परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े लेकिन तब तक गुलदार अयान जंगल की तरफ जा चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के पूर्व चेयरमैन का हुआ आकस्मिक निधन…


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने घटना की जानकारी ली। वही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी,छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999