नहीं थम रहा बाघ का आतंक, चंपावत में महिला को बनाया शिकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बूम वन रेंज के सूखीढांग वन क्षेत्र में जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार द्वारा अपना निवाला बनाए जाने की खबर सामने आई है।

सूखीढांग क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है आज रविवार की सुबह ग्राम धूरा के गजार गांव में सुबह लगभग 10:30 बजे महिला को गुलदार ने मार डाला है। मृतक महिला का नाम चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा, ग्राम धूरा, गजार, पोस्ट सूखीढांग बताया जा रहा है। बताया जा रहा है महिला गांव के सरकारी स्कूल में भोजन माता थी।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में फिर दिखा बाघ का आतंक! वीडियो वायरल


बताया जा रहा है कि मृतक महिला गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह 8 बजे जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों की दी। खोजबीन के बाद मटखानी के पास महिला का शव मिला। मृतका की दो पुत्रियों व दो पु.त्र हैं। पुत्रियां बीएएसी की छात्राएं हैं और दो पुत्रों में से एक ने बीए पास किया है, जबकि एक कक्षा 12 का छात्र है।

यह भी पढ़ें -  आंगनबाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रही ये सुविधा


घटना की सूचना पर बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन व चल्थी चौकी पुलिस इंचार्ज सुंदर कोरंगा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया हैं और शव का पंचनामा भर कर टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया जा रहा है।
इधर घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999