केदारनाथ धाम में नहीं होंगे VIP दर्शन

खबर शेयर करें -



देहरादून: केदारनाथ धाम में यदर्शन के दौरान हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। वीआईपी गेट से होने वाले दर्शनों को लेकर सवाल उठ रहे थे। लगातार विरोध के बाद धाम में वीआईपी दर्शन बंद कर दिए हैं। अब सभी लोगों को लाइन में लगकर दर्शन करने होंगे।


सीएम धामी ने कहा कि सभी लोग धाम में केवल श्रद्धालु हैं। जो भी दर्शन के लिए आता है, वो भक्त के रूप में वहां पहुंचते हैं। ऐसे में सभी को सामान्य ढंग से दर्शन करने होंगे। दरअसल, वीआईपी गेट से दर्शन के कारण अव्यवस्था हो रही थी, जिसका लोग विरोध भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल- रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन ने बस्ती में पहुंचकर महिलाओं के संग बनाया खाना


हालांकि, इस व्यवस्था में एक समस्या भी आ सकती है। वह यह कि हेलीकॉप्टर से धाम में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर के निर्धारित समय पर दर्शन कर वापस लौटना होता है। ऐसे में अगर उनको भी लाइन में लगा दिया गया तो वो हेलीकॉप्टर से वापसी नहीं कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उदयराज हिन्दू इण्टर काॅलेज प्रांगण पहुँचकर 11710.49 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999