ऑनलाइन आवेदन: अगर आप स्वरोजगार करना चाह रहे हैं तो खबर आपके लिए सरकार देगी आपको पैसा

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इस बार नैनीताल जिले में विनिर्माण व सेवा क्षेत्र में 137 उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके जरिये केंद्र सरकार 4.13 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी प्रदान करेगी। योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार करने की इच्छा है तो आप जिला उद्योग केंद्र के वेबसाइट में जाकर आवेदन कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  दूसरी शादी करने पहुंचा ग्राम प्रधान का पति, तभी मंडप में पहुंची ग्राम प्रधान…

,
नैनीताल जिले के जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि पीएमईजीपी के तहत किसी तहत की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 25 लाख व सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक बैंक लोन देने का प्रविधान है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक श्रेणी के आधार पर 15 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी देय है।

जिसकी भरपाई सरकार मार्जिन मनी के रूप में करती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान नैनीताल जिले में उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व खादी ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से 137 उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया ह

यह भी पढ़ें -  सरगम सिनेमा हॉल एव एवएमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में कोविड -19 को दृष्टिगत रखते हुए 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाले प्रशिक्षण दिया गया


आवेदन के लिए पात्रता

-आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक हो

-किसी बैंक का डिफाल्टर न हो

-व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट

शैक्षिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्र

-आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, अस्थाई निवास

-ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनसंख्या प्रमाणपत्र

लाइन करें आवेदन

पीएमईजीपी के लिए www.kviconline.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद परियोजना रिपोर्ट व अन्य दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग केंद्र में प्रस्तुत करना होता है।

यह भी पढ़ें -  अतिथियों द्वारा शहीद सैनिक स्मारक में शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी

इसके अलावा आप मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ₹500000 का ऋण ले सकते हैं जबकि नैनो एम एस वाई के तहत छोटे रोजगार शुरू करने के लिए ₹50000 तक ऋण ले सकते हैं। इसके लिए आपको जिला जो केंद्र की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा या जिला उद्योग केंद्र में जाकर संपर्क करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अगर आप लोन लेकर पर जिगर अपनाना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999