दूसरी शादी करने पहुंचा ग्राम प्रधान का पति, तभी मंडप में पहुंची ग्राम प्रधान…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। अब खबर लक्सर के देवबंद थाना क्षेत्र से है। जहां एक गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान का पति, पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए दूसरे गांव में पहुंच गया। इस बात की खबर ग्राम प्रधान पत्नी को लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला मंगलवार का है। गांव टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है।

यह भी पढ़ें -  दुखद घटना घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत


वह बिना उसे बताये दूसरी शादी कर रहा है। फिर क्या था, मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  Big breaking :-आसमान की आफत!: पृथ्वी की ओर आ रहा कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा एस्टेरॉयड


महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर पहुंचा है। ऐसे में वह मौे पर पहुंची। जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है, वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले मंे इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में मिला बिंदुखत्ता निवासी खनन व्यवसाई युवक का संदिग्धावस्था में शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999