मसूरी या औली नहीं इस बार घूम आएं उत्तराखंड का यह शांत हिल स्टेशन, भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच मनाएं वेकेशन​

खबर शेयर करें -

मसूरी या औली नहीं इस बार घूम आएं उत्तराखंड का यह शांत हिल स्टेशन, भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच मनाएं वेकेशन​
मसूरी या औली नहीं इस बार घूम आएं उत्तराखंड का यह शांत हिल स्टेशन, भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच मनाएं वेकेशन​

 Kanatal Hill Station: जब भी गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं तो ज्यादातर लोग मसूरी, नैनीताल या औली जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन जगहों पर अक्सर काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप प्रकृति के बीच शांति और सुकून भरा वेकेशन मनाना चाहते हैं तो उत्तराखंड का कनाताल हिल स्टेशन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां पर मौजूद ऊंचे देवदार के जंगल, ठंडी हवाएं और हिमालय के आकर्षक नजारे बहुत ही खास होते हैं।

शहर की भागदौड़ से दूर अगर आप शांति में वेकेशन बिताना चाहते हैं तो इस बार कनाताल जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस जगह पर जाने के लिए आपको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं होगी। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआ-यहां लोमड़ी ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला,मौत

कनाताल घूमने की जगहें

अगर आपको धार्मिक जगहों पर जाना पसंद है तो सबसे पहले कनाताल से सुरकंडा देवी मंदिर जाने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग करनी पड़ेगी जहां से हिमालय का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां पर सीढ़ियों और केबल कार की भी व्यवस्था है जिससे आप आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं। पहाड़ की चोटी पर बसा यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है।

यह भी पढ़ें -  इज्जतनगर मंडल में काठगोदाम समेत इन तीन शहरों में आरपीएफ के बनेंगे तीन थाने……………..

कनाताल से करीब 35 किमी दूर टिहरी झील स्थित है जहां पर आप बोटिंग और वॉटर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक धनौल्टी कनाताल से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आप स्कूटी की मदद से भी जा सकते हैं। घुमावदार सड़कों से दिखने वाले पहाड़ों के नजारे मन को मोह लेते हैं।

कनाताल से चंबा घूमने का प्लान कर सकते हैं जो सिर्फ 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर शहर की भागदौड़ और शोरशराबा देखने को नहीं मिलेगा। यहां पर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों को आराम से बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे को शिक्षा गौरव सम्मान

उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन आसपास घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा है। यहां पर कई बार बर्फबारी भी होती है। यहां पर आप कैंपिंग और बोन फायर का मजा ले सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो यहां पर जाना बहुत अच्छा ऑप्शन रहेगा।

कितनी दूर है कनाताल

कनाताल देहरादून से करीब 78 किमी दूर स्थित है। दिल्ली से आपको कनाताल के लिए बस भी मिल जाएगी। इसके अलावा यहां रहना और खाना भी काफी सस्ता है। सर्दी और गर्मी, दोनों समय यहां पर वेकेशन मनाने जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999