हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में पलटी यात्रियों की कार, मौके पर मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

 

passengers-car-overturned-in-ganga-canal

हरिद्वार में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नसीरपुर में उत्तरप्रदेश से आ रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

गंगनहर में पलटी यात्रियों की कार

जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान कार में छह लोग मौजूद थे। जिसमें तीन पुरूष, दो महिला और एक बच्चा भी शामिल था। हादसा होता देख आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  PI Coin Price Prediction: क्या होगा पाई क्वाइन का हाल? 1 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद या फिर नई गिरावट?

कार को क्रेन की मदद से निकाला बाहर

कार में बैठे लोगों के रेस्क्यू के बाद क्रेन की मदद से गंगनहर में गिरी कार को भी बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्री मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999