क्रिकेटर Mohammed Shami को SIR को लेकर नोटिस जारी, आखिर क्या है वजह?, जानें

खबर शेयर करें -

mohammed-shami-voter-verification-sir-exercise

Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। सोमवार को कोलकाता के जादवपुर के एक स्कूल में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन सत्यापन से जुड़ी सुनावाई के लिए क्रिकेटर को बुलाया गया। लेकिन उस समय वो राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम की तरफ से खेल रहे थे। जिसके चलते वो वहां नहीं जा सके।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को SIR को लेकर नोटिस जारी,

आज यानी मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि दोनों मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को सुनवाई के लिए चुनाव आयोग ने बुलाया था। हालांकि शमी खेल में बिजी थे। जिसके चलते उन्होंने निर्वाचन आयोग से नई तारीख देने की मांग की। इसे स्वीकार भी किया जा चुका है। अब अगली सुनवाई 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने निकली बहन की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आखिर क्या है वजह?, जानें

बताते चलें कि मोहम्मद शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं। वो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते है।पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अधिकारी द्वारा बताया गया कि नामांकन (एन्यूमरेशन) फार्म में शमी और उनके भाई ने कुछ गलती की थी। उन्हीं गलतियों की वजह से उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: रात में हत्या आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999