अब मंगलवार को भी मनाए होली. इस जनपद में जिलाधिकारी ने स्थानीय अवकाश का आदेश किया जारी।।

खबर शेयर करें -

जिला प्रशासन ने 24 सितंबर 2024 अष्टमी श्रद्धा के स्थान पर मंगलवार को होली का स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के द्वारा जारी आदेश के अनुसार

कार्यालय आदेश संख्या 204/14-आर०ए०/2024 दिनांक 25.1.2024 के द्वारा मैनुएल आफ गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-247 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये कलैण्डर वर्ष 2024 हेतु जनपद नैनीताल के अन्तर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक / कोषागार / उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किये गये स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 24 सितम्बर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) हेतु घोषित किये गये अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के दो जवान शहीद, 3 दिन पहले की थी ड्यूटी ज्वाइन, हैलीकॉप्टर से लाए जा रहे पार्थिव शरीर

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

दिनांक 25 मार्च 2024

ह०- जिलाधिकारी, नैनीताल

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999