अब बोर्ड परीक्षा में नकल, यहां नकल करती पकड़ी गई 12वीं की छात्रा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नकल है कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले भर्ती परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में नकल को लेकर बवाल मचता रहा है। अब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भी नकल का मामला सामने आया। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में अल्मोड़ा जिले में नकल का पहला मामला सामने आया है। 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है।

बोर्ड कार्यालय के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते ने 12वीं के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में नकल करते पकड़ लिया। छात्रा की उत्तरपुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण (डी0एल0आर0सी0) सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुर्इ
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999