68 वर्षीय दादा ने छह साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -



उत्तरकाशी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 68 वर्षीय दादा ने छह साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात परिजनों को बताई।


उत्तरकाशी के मोरी में एक गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची का रिश्ते में दादा लगता था। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए तो उन्हें बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात पता चली।

यह भी पढ़ें -  ऐसा क्या गजब है गोला नदी के खनन पर हर साल क्यों ऐसा काम हो रहा है इससे पहले 9 महीने गोला चलती थी आज डेड़ महीने के बाद ही ऐसा क्या हो गया है जो स्टोन क्रेशर माल लेने के लिए हाथ खड़े कर रहे हैं जबकि लिखित ऑर्डर 29 रुपया होने के बावजूद फिर क्या बवाल हुआ

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मोरी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया और फिर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मौसम विभाग ने जारी किया 3 जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट, ठंड के लिए रहें तैयार

परिजन घर पर नहीं थे मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के परिजन घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच आरोपित बुजुर्ग घर पहुंचा और बच्ची के साथ गलत काम किया। थोड़ी देर में जब परिजन घर पहुंचे तो आवाज सुन आरोपित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जब बच्ची को रोते हुए देखा और उसकी हालत देखी तो वो उसे अस्पताल ले गए। जहां दुष्कर्म के बारे में पता चला

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999