प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली जागरूकता महा अभियान चलाया गया: डॉ० पसबोला

खबर शेयर करें -

देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के आवाह्न पर प्रदेश के 80,000 एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली- जागरूकता महा अभियान आज दिनांक 01 फ़रवरी 2022 को चलाया गया। जिसमें पोस्टर्स के माध्यम से समस्त एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की गयी।

यह भी पढ़ें -  बीआरपी और सीआरपी की भर्ती के 955 पदों पर अगले माह तक होगी तैनाती, आउटसोर्स से की जाएंगी नियुक्तियां

इस अभियान को सफल बनाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल एवं प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा समस्त एनपीएस कार्मिकों को बधाई दी गई तथा आभार भी व्यक्त किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999