इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर युवक ने मौत को लगाया गले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल कारों का डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था. बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था.

रविवार रात भी उसके घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई सोमवार सुबह वह खाना खाकर घर के छत पर चला गया.इस बीच उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया.जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है.

यह भी पढ़ें -  रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की आ रही है अपडेट,


जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत.इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999