कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को किया नमन

खबर शेयर करें -

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। राज्य सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री बोले— कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की अमिट प्रेरणा, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान।

यह भी पढ़ें -  NAinital-आदि कैलाश यात्रा 2025 हुई शुरू।

देहरादून, 25 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शहर भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य मार्ग पर दोनों ओर सदाबहार बेलादार फूल लगाये जायेंगे। आयुक्त दीपक रावत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। 

यह भी पढ़ें -  बाइक सवार को बचाने में पेड़ से भिड़ी कार, 3 घायल

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और अनेक गणमान्य मौजूद थे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999