7 मार्च को होलिका दहन, कीजिए ये आसान उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी ,मिलेगी सुख शांति

खबर शेयर करें -

Holika Dahan 2023:साल होलिका दहन 7 मार्च को और होली 8 मार्च को खेली जाएगी. इस समय होलाष्टक चल रहा है. होलाष्टक 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा. फाल्गुन पूर्णिमा को जब होलिका दहन होगी, उस दिन के बाद से होलाष्टक भी खत्म हो जाएगा।

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है। आय से अधिक खर्च हो रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। कारोबार को लेकर परेशान हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं, तो हम आपको होलिका दहन के समय किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय सही दिन और सही समय पर किया जाए, तो नौकरी, शिक्षा, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें -  आज कांग्रेस के 55 सीटों पर हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान,

रोजगार पाने के लिए करें ये उपाय

कई बार प्रयास करने के बाद भी आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है, तो होलिका दहन के समय नारियल, पान, सुपारी भेंट कर दें। इस उपाय को करने से नौकरी के संभावना प्रबल होती है।

आप लंबे समय से नौकरी या परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको मनचाही सफलता प्राप्त नहीं हो रही हैं, तो होलिका दहन की शाम को घर की उत्तर दिशा की ओर अखंड ज्योति का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें -  कारोबारी ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट


नौकरी और व्यापार की समस्या के लिए


यदि आपको नौकरी या करोबार के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो ज्योतिष उपायों के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर लें और फिर ही होलिका दहन के लिए जाएं। इस पूर्व आप एक नारियल लें और उसे अपने परिवार के सदस्यों के सिर से वार दें। इस नारियल को होलिका दहन के समय आग में रख दें। अब होलिका की सात बार परिक्रमा करने से नौकरी और कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999