रक्षाबंधन पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी जेल में महिला बंदियों संग मनाया पर्व, निरीक्षण में देखी बंदियों की आत्मनिर्भरता

खबर शेयर करें -

जेल निरीक्षण में दिखी बंदियों की आत्मनिर्भरता, पेंटिंग व कारपेंटरी से कमा रहे आमदनी

जेल में गूंजी राखी की गूंज, महिला बंदियों संग मनाया भाई-बहन का पर्व

हल्द्वानी 9 अगस्त 2025(सू.वि.) :- पूरे देश की तरह हल्द्वानी में भी भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हल्द्वानी जेल में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने महिला बंदियों के साथ यह पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर की धर्मपत्नी श्रीमती विजेता रावत, जेल अधीक्षक श्री प्रमोद पांडेय समेत जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें -  चार दशक बाद नंदा देवी पर्वत को ट्रैक के लिए खोलने की तैयारी, 1983 में लगाई थी रोक

श्री रावत ने जाने-अनजाने अपराध में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई महिला बंदियों के भाई इस बार राखी पर उनसे मिलने नहीं आ सके, ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्होंने स्वयं जेल आकर उनके साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -  Glenn Maxwell ने ODI Cricket से लिया संन्यास

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर ने हल्द्वानी जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने देखा कि महिला और पुरुष बंदी जेल परिसर में पेंटिंग, बढ़ईगिरी (कारपेंटरी) और अन्य उत्पादक कार्यों में संलग्न हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक आमदनी होती है। साथ ही, उन्हें इन कार्यों का डिप्लोमा भी प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी रिहाई के बाद पुनर्वास और आत्मनिर्भरता में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : वोटिंग कर रहे बुजुर्ग ने झील में लगाई छलांग

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री प्रमोद पांडेय भी मौजूद रहे। श्री रावत ने इन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बंदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999