रामपुर रोड पर कैंटर और टिप्पर के बीच जोरदार भिड़ंत, टिप्पर चालक की हालत गंभीर…

खबर शेयर करें -

शुक्रवार रात रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास में कैंटर और टिप्पर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया है। घायल के सिर और पेट पर गंभीर चोट आई है और हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कत्था फैक्ट्री के पास वाहन संख्या यूके 04 सीए 3183 और वाहन संख्या यूके 04 सीबी 3649 आपस में भिड़ गए। इस दौरान हादसे में मुजफ्फनगार निवासी टिप्पर चालक बबलू को गंभीररूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। इधर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर टीपी नगर चैकी इंचार्ज सुशील जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को टिप्पर से बाहर निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जबकि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisement