शिवराज के आरोपों पर हरदा का पलटवार, ‘देश में मामाओं का इतिहास गड़बड़ रहा, कंस भी मामा था’

खबर शेयर करें -

पूर्व सीएम और लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने शिवराज सिंह चौहान के आरोप पर पलटवार किया है. हरीश रावत ने शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह उनके पुराने मित्र हैं, लेकिन देश में मामाओं का इतिहास बड़ा गड़बड़ रहा है. उन्हीं मामा में एक मामा कंस भी थे. लेकिन शिवराज सिंह मामाओं में कहां फिट बैठते हैं, यह वही जानते हैं.

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने हरीश रावत को रणछोड़ दास कहे जाने पर हरीश रावत ने पलटवार किया. हरीश रावत ने कहा कि श्री कृष्ण भगवान को भी रणछोड़ दास कहा गया था. श्री कृष्ण भगवान ने मानवता की रक्षा के लिए रणछोड़ा था. ऐसे में अगर उत्तराखंड की भलाई के लिए उन्होंने रणछोड़ा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यहां नाबालिग को भगाने का मामला, समुदाय विशेष के कारोबारियों ने खाली की दुकानें,….पुलिस तैनात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999