शुएब अहमद की जीत के लिए सपा के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे और कार्यकर्ताओं ने लटूरिया बाबा मंदिर में हवन-यज्ञ किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव में कई रंग देखने को मिल रहे है। जहां एक ओर राजनीतिक दल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर अपनी-अपनी नैया पार लगाने की जुगत में हैं और चुनाव प्रचार में भगवान, अल्लाह तक का सहारा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। हल्द्वानी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी शुएब अहमद की जीत के लिए सपा के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे और कार्यकर्ताओं ने लटूरिया बाबा मंदिर में हवन-यज्ञ किया। यह खूबसूरत संदेश बिल्कुल वैसा है जैसे अभी हाल में ही स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर जी का देहांत हुआ था तो सिने स्टार शाहरूख खान और उनकी सहयोगी पूजा डडलानी जब लता जी को श्रद्धांजलि दे रही थीं तो, एक की मुद्रा दुआ के लिए हाथ उठाने वाली थी तो एक की मुद्रा हाथ जोड़ने वाली। इस तस्वीर को उस भारत की तस्वीर का नाम दिया गया जहां पर गंगा जमुनी तहज़ीब की धारा सदियों से बहती आई है जिसको 8 साल में छिन्न-भिन्न नहीं किया जा सकता। राजनीतिक दल भले ही हिन्दु-मुस्लिम के बीच कितना ही ज़हर घोलने की कोशिश करें लेकिन चंद लोग होते हैं जो नेताओं की हसरतों पर पानी फेर देते हैं। लटूरिया बाबा मंदिर में हवन यज्ञ के उपरांत सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे ने बताया कि सपा उम्मीदवार शुएब अहमद की जीत के लिए उन्होने हवन कर ईश्वर से कामना की है। हवन यज्ञ में डिंपल पांडे के अलावा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष उमेश राणा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निर्मला आर्या, जिला प्रमुखर महासचिव भूपेन्द्र जीना, दीपक जोशी, राजेश आर्या, हिना यादव, शिवम सिरोही, निशांत, पवन आदि सपा कार्यकर्ता थे।

राजपुरा क्षेत्र में शोएब अहमद ने किया व्यापक जनसंपर्क

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी शोएब अहमद के द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया जिसमें क्षेत्र वासियों से शोएब अहमद ने व्यापक जनसंपर्क किया और इस दौरान चुनाव में सपा को जिताने की बात कही बता दें कि राजपुरा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी को क्षेत्रवासियों को भारी समर्थन मिला और समय-समय पर भी क्षेत्रवासियों के बीच में आकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं क्षेत्र वासियों ने भी विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने की बात कही इस दौरान सपा प्रत्याशी शोएब अहमद उमेश राणा राजेश आर्य मोहन कश्यप कमल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  कनाडा भेजने के नाम पर किसान से 9.34 लाख की ठगी, पीड़ित ने एसएसपी से की मामले की शिकायत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999