शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश,15 दिन की भीतर शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारी और विभागध्यक्ष को 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त विभागध्यक्ष को निर्देश दिए है कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। यह विभागध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ट्रेन में काले रंग की पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर,यहां मिला धड़,जाँच में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999