स्वागत समारोह के बहाने दीपेंद्र कोश्यारी ने 2027 की तैयारी में लालकुआं में किया शक्ति प्रदर्शन…… देखें वीडियो……..

खबर शेयर करें -


लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के पहली बार लालकुआं आगमन पर नगर के प्रवेश द्वार में जहां उनका भब्य स्वागत किया गया, वहीं लालकुआं से बिंदुखत्ता तक विशाल बाइक रैली निकालते हुए युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।
दोपहर को लगभग 2 बजे काफिले के साथ हल्द्वानी से लालकुआं साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में पहुंचे नवनिर्वाचित भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया, यहां से विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ता दीपेंद्र कोश्यारी जिंदाबाद एवं

हमारा नेता कैसा हो दीपेंद्र कोश्यारी जैसा हो के नारे लग रहे थे, पूरे नगर में घूमने के पश्चात बाइक रैली बिंदुखत्ता की ओर को रवाना हो गई, तथा बिंदुखत्ता क्षेत्र में भ्रमण एवं जनसंपर्क करने के पश्चात पुराना खत्ता स्थित एक बैंकट हॉल में जनसभा में तब्दील हुई। जहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने एवं एवं 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इधर लालकुआं नगर एवं बिंदुखत्ता में भी जगह-जगह काफिले को रोक कर नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का फूल मालाओं से भविष्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक हर्बोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री बॉबी संभल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा नेता राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजपा नेता राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, पुरन बोरा, महेश फुलारा, किशन गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह जग्गी, रोहन प्रकाश, दरबान

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999