Haridwar में 7 साल की मासूम के साथ अंग्रेजी के शिक्षक ने की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

English teacher arrested shameful sexual act with 7 years old student haridwar news

Haridwar news : हरिद्वार से गुरु शिष्य के रिश्ता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर एक टीचर ने स्कूल मे पढ़ने गई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। आरोपी शिक्षक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Haridwar में 7 साल की मासूम के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव का है। जहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसकी सात साल की बेटी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड, बेटे के नकल करने पर हुआ था विवाद

स्कूल में टीचर इसरान बच्चों को इंग्लिश पढ़ाता है। कई दिनों से वो मासूम के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने बच्ची को डराया। उसने कहा कि अगर उसने ये बात घर पर किसी को भी बताई तो वो उसे और उसके माता-पिता को जान से मार डालेगा।

यह भी पढ़ें -  बाइक और स्कूटी सवार की जोरदार भिड़ंत

शिक्षक ने बच्ची को डराया-धमकाया

हिम्मत कर आखिरकार मासून ने घर पर शिक्षक की घिनौनी हरकत के बारे में बुधवार को बताया। जिसके बाद बच्ची के घरवालों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गुरुवार को पुलिस ने भी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999