शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड, बेटे के नकल करने पर हुआ था विवाद

खबर शेयर करें -

 

शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड, बेटे के नकल करने पर हुआ था विवाद

देहरादून में स्थित पित्थूवाला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाले दरोगा को देहरादून एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें दरोगा का बेटा कॉलेज परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया था। जिसके चलते दरोगा ने कॉलेज स्टाफ के साथ मारपीट की थी ।

शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर पुलिस दूरसंचार में नियुक्त दरोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इसे लेकर बीती देर शाम आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है दरोगा के पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने पर ये कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर में टैक्सी ड्राइवर की चाकू घोंपकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

ये था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान दो छात्रों पर एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका से नकल करने का संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कक्षा में लगे CCTV कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। इसके बाद परीक्षा नियंत्रण समिति ने दोनों छात्रों को कक्ष से बाहर बुलाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  Video- Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi का पहला बयान, कहा- “अभी बस ये बंद…”

कॉलेज स्टाफ का कहना है कि छात्रों को समझाने के बाद उनसे लिखित माफीनामा देने को कहा गया था। इसी दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर बताया कि उसके अभिभावक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई न की जाए। बाद में उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई और परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर चला गया।

यह भी पढ़ें -  ट्रायथलॉन के खिलाड़ियों का छोलिया नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत

छात्र के परिजनों पर मारपीट के आरोप

शिक्षकों के अनुसार अगले दिन 5 जून को जब संस्थान का स्टाफ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ था, तभी कथित तौर पर संबंधित छात्र के माता-पिता, एक महिला रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कंट्रोल रूम में घुसकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999