Piyush Pandey Death Reason: क्या है ऐड के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन की वजह?, क्या हुआ था उन्हे?, जानें

खबर शेयर करें -

legend-of-advertising piyush-pandey-death-reason

Piyush Pandey Death Reason: फेमस ऐड गुरु पीयूष पांडे का गुरूवार को निधन हो गया है। भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और ओगिल्वी इंडिया के क्रिएटिव लीडर पीयूष पांडे ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। काफी दिनों से वो कोमा में थे। पीयूष केवल विज्ञापन विशेषज्ञ ही नहीं थे। बल्कि वो एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने भारतीय विज्ञापनों को आत्मा दी। अबकी बार मोदी सरकार का नारा भी बीजेपी को उन्होंने ही दिया था। इसके साथ ही फैविकोल और मिले सुर मेरा तुम्हारा से भी वो जुड़े थे।

ऐड के दिग्गज Piyush Pandey के निधन से देश में शोक की लहर

पीयूष पांडे के यू चलें जाने से देश में शोक की लहर है। उनके निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेखक और कमीडियन सुहेल सेठ ने लिखा, “मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने दिए सभी अधिकारियों को CM डैशबोर्ड से जुड़ने के निर्देश, बोले 15 दिन में पोर्टल में अपडेट हो डाटा

भारत ने विज्ञापन जगत की एक महान हस्ती ही नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक सज्जन इंसान को खोया है। अब जन्नत में भी गूंजेगा ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा।” तो वहीं फिल्ममेकर हंसल मेहता ने लिखा, ”फेविकोल का जोड़ टूट गया। विज्ञापन जगत ने आज अपनी चमक खो दी। पीयूष पांडे, आप हमेशा याद आएंगे।”

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने हल्दूचौड़ गौशाला में भूमि पूजन और 27 योजनाओं का किया शिलान्यास तथा लोकार्पण……. देखे वीडियो

कैसे हुआ पीयूष पांडेय का निधन? Piyush Pandey Death Reason

भारतीय विज्ञापन जगत के महान शख्स पीयूप पांडेय को पद्मश्री से भी संमानित किया जा चुका था। बता दें कि वो बीते एक महीने से कोमा में थे। वो एक गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे थे। बताते चलें कि पीयूष ने ‘हमारा बजाज’, एशियन पेंट्स के लिए ‘हर खुशी में रंग लाए,’ ‘फेविकॉल का जोड़’, ‘कैडबरी का कुछ खास है’, ‘दो बूंद जिंदगी की’ पोलियो अभियान और ‘अबकी बार मोदी सरकार’ जैसे आइकॉनिक विज्ञापनों से विज्ञापनों को एक नई पहचान दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  UPCL में रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999