वाल्मीकि जयंती आज, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सीएम ने कहा महर्षि वाल्मीकि जमीनी स्तर से धर्म की पराकाष्ठा हासिल करने वाले महात्मा थे।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने आदि काव्य रामायण जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना कर एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत किया। सीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी

महर्षि वाल्मीकि के दृष्टिकोण को अपनाने का लेना होगा संकल्प

सीएम धामी ने कहा महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहारिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन: मैदानों में कोहरा तो पहाड़ों में पाला बढ़ाएगा परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999