एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने से हो सकेगी चारधाम यात्रा  

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा में एक बार ग्रीन कार्ड बनवाने के बाद पूरे सीजन में उसी से वाहन चलेंगे। बार-बार ग्रीन कार्ड बनाने का झंझट नहीं होगा। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाई है।

परिवहन विभाग लगातार चारधाम यात्रा की तैयारियों पर काम कर रहा है। वेबसाइट तैयार की जा चुकी है। 18 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए एक बार जो ग्रीन कार्ड बनवाएगा, उसी कार्ड से बाद में भी वह वाहन चारधाम यात्रा में जा सकेगा। पहले हर यात्रा चक्कर के लिए अलग से ग्रीन कार्ड बनवाना पड़ता था। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी सोमवार को परिवहन विभाग की बैठक बुलाई है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों को भी आमंत्रित किया गया है। वह चारधाम यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर बात करने के साथ ही तैयारियों को भी परखेंगे।

यह भी पढ़ें -  डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि, केंद्र ने उत्तराखंड को सौंपी एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन


चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की पूरी जानकारी के लिए ट्रिप कार्ड बनेगा। इसके लिए भी ऑनलाइन वेबसाइट greencard.uk.gov.in आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद यह ट्रिप कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो जाएगा। ट्रिप कार्ड एक फेरे के लिए ही वैध होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999