फ्रिज के नीचे फंसी गेंद निकाल रहा था मासूम, कंरट लगने से एक साल के बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

 

haldwani-1 YEAR OLD electrocuted-fridge

हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बीते दिन बृहस्पतिवार को राजपुरा इलाके में एक एक साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घर में ही खेलने के दौरान उसकी बाल फ्रिज के नीचे चली गई। उसी को निकालने के प्रयास में वो करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले तुरंत ही मासूम को बेस अस्पताल लेकर गए। हाालंकि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

फ्रिज के नीचे फंसी गेंद निकाल रहा था मासूम

दरअसल ये पूरा मामला राजपुरा क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित जवाहर नगर गौला गेट के नजदीक का है। यहां रहने वाले शुभहान के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटे एक साल के बेटे की मौत हो गई। बच्चा अपने घर पर खेल रहा था। इस दौरान परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।

यह भी पढ़ें -  राज्य सूचना आयोग का सख्त निर्देश, सिर्फ आम नागरिक कर सकते हैं RTI अधिकार का इस्तेमाल

कंरट लगने से एक साल के बच्चे की मौत

जांच में पता चला कि बच्चा बॉल के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसकी बॉल फ्रिज के नीचे अटक गई। जैसे ही मासूम ने मासूमियत से उसे निकालने के लिए अपना हाथ फ्रिज से नीचे घुसाया, वैसे ही वो करंट की चपेट में आ गया।

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

ये देखकर परिवार वालों किसी तरह बिजली काटकर बच्चे को फ्रिज से अलग किया। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक बहुत लेट हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को गोद में लेकर मां भी फफक फफक कर अस्पताल में रोती रही। तो वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999